अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा में देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के देवभूमि उत्तराखंड में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी के लिए बैठक आयोजित कि गई। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने विशाल जनसभा को सफल आयोजन के लिए हरिद्वार विधानसभा को चार जोन में विभाजित किया है ताकि हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी अमित शाह जी के विचारों को सुनने के लिए पहुंचे। हरिद्वार विधानसभा प्रभारी गोविन्द अग्रवाल जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार विधानसभा से प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता अमित शाह जी को सुनने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल जी ने सभी भाजपा पार्षद को आग्रह किया कि प्रत्येक वार्ड से क्षेत्रवासी अमित शाह जी की विशाल जनसभा में आवश्यक रूप से पहुंचे। इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा बिष्ट पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनु कक्कड़ जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर राजकुमार अरोड़ा दीपांशु विद्यार्थी पारुल चौहान विनीत जौली मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा राजेन्द्र कटारिया तुषांक भट्ट मंडल महामंत्री देवेश ममगई सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट राकेश नोडियाल हर्षित त्रिपाठी सीमा कटारिया निकुंज शर्मा गौरव वर्मा लता गोयल हीना दुआ दिनेश कुमार रुपेश कुमार जी समेत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता और पार्षद उपास्थि रहे।
