बिशनपुर पुरानी कुंडी की मुख्य सड़क का स्वामी यतीश्वरानंद ने शुभारंभ कराया कार्य

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। बिशनपुर पुरानी कुंडी में रानीमाजरा मुख्य मार्ग से लेकर गांव तक की इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़क का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य के लिए 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही प्राइमरी पाठशाला बनवाने के लिए आश्वस्त किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य मार्ग के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग उठाई कि ग्राम में प्राथमिक स्तर पर स्कूल न होने से बच्चों को परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग पर स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्कूल स्वीकृत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायक के पास राजनीति और दूसरों के कार्यों को अपना बताकर श्रेय लेने का समय है, लेकिन जनता हित में कुछ नहीं करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की हर सुविधाओं के लिए कार्य होगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंवरपाल चेयरमैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, देशराम सैनी, जोगेंद्र, मगन प्रधान, पवन, शाहपुर ग्राम प्रधान दीपक सैनी, प्रधान चरण सिंह चौहान, ऋषिपाल कश्यप, रमेश प्रधान, आदेश चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!