जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा नमामि गंगे घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय हरिद्वार के निर्देशन में जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा दिनांक 24.10.2026 को नमामि गंगे घाट (चंडीघाट) हरिद्वार में बृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

उक्त स्वच्छता अभियान में जिला पंचायत हरिद्वार के अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ-साथ पर्यावरण मित्रों ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभागी किया। अभियान में जिला पंचायत हरिद्वार के श्री महेश कुमार अपर मुख्य अधिकारी श्री अनिल रावत अभियंता समस्त कनिष्ठ अभियंता समस्त टैक्स वसली कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों द्वारा सहभागिता करते हुए स्वच्छ कार्यों में योगदान दिया गया।

अभियान के दौरान 230 किलो कूड़े का निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए घाट परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा गंगा नदी की निर्मलता एवं पवित्रता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

बृहद स्वच्छता अभियान के आयोजन के अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी श्री महेश कुमार, अभियंता श्री अनिल रावत, संजय कुमार, शिवम श्रीवास्तव, शोभन सिंह बिष्ट, शुभम सैनी, श्रीकांत, रजत चौधरी, भानुप्रताप सिंह, विक्रम चौहान, उज्जवल चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!