जीआरपी उत्तराखंड की मुस्तैदी लाई रंग, 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सकुशल खोजकर परिजनों से मिलाया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 17/10/2026 को कांता रानी (84 वर्ष), पत्नी राजपाल, निवासी शिवालिक नगर, हरिद्वार अपने बेटे के साथ सूबेदारगंज ट्रेन से कानपुर से हरिद्वार आ रही थीं। इसी दौरान उनका बेटा ज्वालापुर के पास आउटर पर उतर गया, जबकि कांता रानी हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतर गईं। इसके बाद महिला के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही *पुलिस अधीक्षक रेलवे, उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जीआरपी श्री अनुज* के पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना हरिद्वार पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में गहन तलाशी लेने के साथ ही स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर महिला की संभावित दिशा एवं स्थानों का पता लगाकर तलाश जारी रखी गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांता रानी को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की गई।

*पुलिस टीम*

1, हे 0कां0 रविन्द्र गिरी

2 कां0 हैदर

3 म0कां0 कमलजीत कौर

जीआरपी थाना हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!