अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जीआरपी लाइन, उत्तराखंड व जीआरपी थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार एवं अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान राम धुन बजाई गई व साथ ही साथ शपथ दोहराई गई । महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के सिद्धांतों तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने आचरण एवं कर्तव्य निर्वहन में आत्मसात करने तथा जनसेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
