कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार को शानदार सफलता

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कप्तान अरुणा भारती के सधे हुए नेतृत्व एवं सीओ जीआरपी अनुज के कुशल निर्देशन में जीआरपी हरिद्वार पुलिस को तीन अलग-अलग मामलों में शानदार सफलता मिली है। जिसमें टिकट घर के पीछे सर्कुलेटिंग एरिया से चोरी हुई काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं चोरी हुए दो महंगे लैपटॉप को सकुशल बरामद करने में जीआरपी हरिद्वार पुलिस को सफलता हासिल हुई है। चलती ट्रेन अथवा प्लेटफार्म पर यात्रियों के सो जाने पर शातिर चोर उठाते थे फायदा और पलक झपकते ही यात्रियों का मोबाइल, लैपटॉप, पिट्ठू बैग इत्यादि सामान चोरी कर लेते थे।

 

1️⃣प्रथम प्रकरण–

 

दिनांक 12.09.2026 को दिल्ली से नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार आए यात्री/वादी गोविन्द प्रसाद गुप्ता निवासी शहर तेलपा थाना शहर तेलपा जनपद अरवल बिहार उतरकर प्लेटफार्म न0 01 पर आराम करने लगे तभी एक व्यक्ति चुपचाप उनके पास आकर बैठ गया और मौका पाकर लैपटॉप बैग जिसमे लैपटॉप (ASUSX 1605 VA MB 1627 WS C 15-13G 16GB/512GB W 11) ग्रे रंग चोरी कर भाग गया। उक्त संदर्भ में थाना जीआरपी पर मु0अ0स0- 63/2026 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त दीपक उर्फ वंश निवासी मुरादाबाद को बड़ी मशक्कत के बाद चोरी गए लैपटॉप के साथ पकड़ा गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त दीपक उर्फ वंश उपरोक्त को 14 दिवस न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

अभियुक्त-

दीपक उर्फ वंश पुत्र कलमवीर निवासी  दिल्ली रोड गागल जिला मुरादाबाद थाना कोतवाली मु0बाद

 

बरामदगी —

लैपटॉप (ASUSX 1605 VA MB 1627 WS C 15-13G 16GB/512GB W 11)

 

पुलिस टीम-

1- अ0उ0नि0 श्यामदास

2- अ0उ0नि0 कैलाश नाथ

3- कान्स अंकुर कुमार

4- कान्स राहुल कुमार

 

2️⃣द्वितीय प्रकरण–

 

दिनांक 12/09/26 को वादी विकास कुमार पुत्र श्री गोपाल सिह निवासी गांव शेरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश अपने भाई गौतम कुमार की मोटर साईकिल – स्प्लैडर संख्या- UP-12-BK-5158 से रात्रि के समय लगभग 10:30 बजे अपनी सफ़ाईकर्मी की ड्यूटी पर आया था और मोटर साईकिल को रोज की तरह टिकट घर के पीछे खड़ा कर दिया था, ड्यूटी समाप्त होने पर रात लगभग 1:30 बजे घर जाने के लिए अपनी मोटर साईकिल को लेने गया तो मोटर साईकिल वहां पर नहीं मिली आसपास तलाश किया नहीं मिली जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था जिस पर थाना जीआरपी पर मु0अ0स0- 64/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस टीम की लगातार मेहनत, सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक एवं सर्विलांस की मदद से अभियुक्त रोहन उर्फ टेढ़ा निवासी- मुजफ्फरनगर उ0प्र0 को चोरी की मोटरसाइकिल उसके घर खतौली मुजफ्फरनगर से बरामद किया गया। अभियुक्त ने मोटरसाइकिल को छुपाकर अपने कमरे में रखा था एवं अपने परिवार वालों को कोई सूचना नहीं दी थी जिसको उसके परिजनों के समक्ष ही बरामद किया गया।

 

अभियुक्त रोहन उपरोक्त को माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

 

अभियुक्त —

रोहन उर्फ टेढ़ा पुत्र सुभाष निवासी- ग्राम जसोला ,थाना- खतौली जनपद- मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र-21 वर्ष

 

बरामदगी-

मोटरसाईकिल स्पैलडर रंग काला संख्या- UP-12-BK-5158

 

पुलिस टीम-

(1) अ0उ0नि0 कैलाशनाथ

(2) हे0कान्स मोहित कुमार

(3) हे0कान्स करूणेश कुमार- एसओजी जीआरपी हरिद्वार

(4) कान्स दीपक चौधरी- एसओजी जीआरपी हरिद्वार

 

3️⃣तृतीय प्रकरण–

 

वादिया निहारिका पांडे दिनांक-11/09/2026 रात्रि को देहरादून काठगोदाम ट्रेन में देहरादून से सफर के दौरान आराम करने लगीं और हरिद्वार पहुंचने पर देखा कि पिट्ठू बैग गायब है जिसमें रखा लैपटॉप, घड़ी इत्यादि सामान चोरी हो चुका है। जिस पर वादिया निहारिका पांडे द्वारा काठगोदाम ट्रेन से उतरकर थाना जीआरपी काठगोदाम में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई जो जीआरपी हरिद्वार को प्राप्त हुई जिस पर जीआरपी हरिद्वार में मु0अ0सं0 65/2026 धारा 305(c)/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त एवं सामान की तलाश की गई।

 

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 15.09.2026 को रायवाला-मोतीचूर क्षेत्र में फ्लाईओवर की बगल से जाने वाले कच्चे रास्ते से अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र धनीराम, निवासी बिटवाना, थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी, हरियाणा, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से थाना जीआरपी हरिद्वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2026 धारा 305(c)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गया एक अदद लैपटॉप Lenovo ThinkPad बरामद हुआ। जिसको वह किसी राह चलते व्यक्ति को बेचने हेतु जा रहा था। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार हरिद्वार भेजा गया।

 

अभियुक्त–

 

सुनील कुमार पुत्र धनीराम

निवासी बिटवाना, थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी, हरियाणा

उम्र – 45 वर्ष

 

बरामदगी —

 

01 अदद चोरी गया लैपटॉप Lenovo ThinkPad

 

पुलिस टीम थाना जीआरपी–

 

1- अपर उ0नि0 अतुल चौहान

2- का0 खलील जावेद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!