अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। दिनांक 27.08.2026 को वादी अक्षय कुमार सक्सेना पुत्र पंकज कुमार सक्सेना, निवासी पारा महादेव, फरीदपुर, बरेली, उ0प्र0 द्वारा थाना जीआरपी देहरादून पर सूचना दी गई कि दिनांक 27/08/2026 को पिताम्बरपुर रेलवे स्टेशन से योगनगरी ऋषिकेश के लिए ट्रेन संख्या 13009 दून एक्सप्रेस, कोच संख्या-A1, सीट संख्या-05 से यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन हरिद्वार से योगनगरी ऋषिकेश के बीच उनका काले रंग का पिट्ठू बैग, जिसमें 02 लैपटॉप (APPLE व LENOVO), 01 APPLE IPAD, ₹1,90,000/- नगद, 04 क्रेडिट कार्ड, 03 एटीएम कार्ड, PAN CARD, DL एवं आधार कार्ड रखे थे, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त संबंध में थाना जीआरपी देहरादून पर मु0अ0सं0-18/26, धारा 305(बी) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियोग के अनावरण हेतु *सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड के निर्देशन एवं श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड, हरिद्वार* के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष थाना जीआरपी देहरादून श्री सतीशचन्द्र घिल्डियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस एवं गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 13.09.2026 को खांड गांव रेलवे अंडरपास से लगभग 150 मीटर पहले ऋषिकेश-हरिद्वार बाईपास मार्ग के पास से अभियुक्त अंश शर्मा पुत्र स्व0 धीरेन्द्र शर्मा, निवासी गली नम्बर-02, गणेश कॉलोनी, थाना व तहसील सम्भल, जिला चंदौसी, उ0प्र0, वर्तमान पता लाइन पार मझोला, साईं सेलिब्रेशन धर्मशाला, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को चोरी किए गए सामान के साथ हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से बरामद सामान
02 लैपटॉप — APPLE एवं LENOVO
01 APPLE IPAD
₹20,000/- नगद
*⏹️ अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* ⏹️
1,मु0अ0सं0-625/2024, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस, थाना कोतवाली ऋषिकेश।
2,मु0अ0सं0-18/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना जीआरपी हरिद्वार।
3,मु0अ0सं0-318/2020, धारा 457/380/411/414/120बी आईपीसी, थाना सदर बाजार सहारनपुर।
4,मु0अ0सं0-58/2020, धारा 379/411 आईपीसी, थाना जीआरपी मुरादाबाद।
5,मु0अ0सं0-67/2020, धारा 392/411 आईपीसी, थाना जीआरपी मुरादाबाद।
6,मु0अ0सं0-68/2020, धारा 380/411 आईपीसी, थाना जीआरपी मुरादाबाद।
7,मु0अ0सं0-37/2024, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीआरपी मुरादाबाद।
🔶*पुलिस टीम*
1,श्री सतीशचन्द्र घिल्डियाल, थानाध्यक्ष, थाना जीआरपी देहरादून।
2,उ0नि0 प्रीति सैनी, प्रभारी चौकी जीआरपी ऋषिकेश।
3,हेड कानि0 38 हीरापाल,
4,हेड कानि0 23 देशराज,
5,कानि0 86 अजय नेगी,
