ऑपरेशन प्रहार 01 आरोपित को अवैध चाकू के साथ धर दबोचा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 15.09.2026 को जमालपुररोड निर्माणाधीन हाइवे अन्डर के पास मे संदिग्धों की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत मे घुमता नजर आया। जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ आरोपित किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक मे धूम रहा था । जिसे हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

 

*नाम पता आरोपित*

कासिफ पुत्र मुन्ना निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली ज्वालापुर कनखल हरिद्वार.

 

*पुलिस टीम*

1- हे0-का0-प्रमोद शर्मा

2-कानि0 रणवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!