पुलिस टीम ने बीएचईएल में चोरी की तैयारी कर रहे 03 संदिग्धो को धर दबोचा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में जनपद में पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध लगातार तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपराधियो, संदिग्धो के विरूद्ध कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 14.09.2026 की रात्रि को दौराने गश्त/पैट्रोलिंग के मुखबिर से सूचना मिली की एच0आर0डी0सी चौक के पास झाडियों की आड में तीन व्यक्ति बैठे हुये हैं तथा उनके पास कुछ संदिग्ध औजार भी हैं और जो बी0एच0ई0एल0 क्षेत्र में घरों में कहीं चोरी करने की फिराक में हैं । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एच0आर0डी0सी चौक के पास स्थित झाडियों में छिपकर बी0एच0ई0एल0 में चोरी करने की तैयारी कर रहे 03 संदिग्धो को धर दबोचकर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण (एक अदद लोहे का हथौडी, एक लोहे की सरिया का टुकडा,एक अदद लोहे की छेनी व एक प्लास) की बरामदगी की गयी। पूछताछ पर तीनो संदिग्धो द्वारा बताया कि हम तीनों नशा करने के आदी हैं, हमारे पास नशा करने के लिए पैसे नहीं है, जिस कारण हम हथौडी, छैनी व सरिया,प्लास लेकर बी0एच0ई0एल0 में चोरी करने के लिये आये थे और यहां बैठकर किसी बन्द दुकान या घर में चोरी करने की योजना बना ही रहे थे। पुलिस ने तीनो संदिग्धो को हिरासत में लेकर तीनो संदिग्धो के विरूद्ध चोरी की योजना बनाते हुये उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण बरामद होने पर थाने पर मु0अ0सं0 321/26 धारा 313 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार तीनो आरोपियो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।”

*पकड़े गए आरोपी-*

1- आकाश उर्फ पतूडी पुत्र लालू निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल उम्र 26 वर्ष

2- सुमित पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुंवर बथुआं थाना फुलौरिया जिला गोपालगंज बिहार हाल पता पप्पू चौहान का किरायेदार सम्राट मार्केट थाना सिडकुल उम्र 19 वर्ष

3- शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र सुखवीर निवासी शेर नगर नरेनी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उ0प्र0 हाल पता पप्पू चौहान का किरायेदार सम्राट मार्केट थाना सिडकुल उम्र 19 वर्ष

 

*बरामदगी-*

1- चोरी करने के उपकरण (एक अदद लोहे का हथौडी, एक लोहे की सरिया का टुकडा,एक अदद लोहे की छेनी व एक प्लास)

 

*आपराधिक इतिहास आरोपी आकाश उर्फ पतूडी-*

1- मु0अ0सं0 500/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल हरिद्वार

2- मु0अ0सं0 119/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल हरिद्वार

3- मु0अ0सं0 501/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल हरिद्वार

4- मु0अ0सं0 55/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ज्वालापुर हरिद्वार

5- मु0अ0सं0 115/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल हरिद्वार

6- मु0अ0सं0 244/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल हरिद्वार

 

पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी

2- उ0नि0 पुनीत दनौसी, चौकी प्रभारी सुमननगर

3- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

4- हे0का0 जगदेव

5- कानि0 विवेक गुसांई

6- कानि0 प्रेम सिंह दानू

7- कानि0 सर्वजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!