अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में वांछित/फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार “अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में लगातार दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में मा0 न्यायालय मे योजित वाद सं0 798/2024, अंतर्गत धारा 146, 148, 149, 323 भादवि व 1897/2022, अंतर्गत धारा 380, 457, 411, 34 भादवि के आरोपित माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के उपरांत लगातार फरार चल रहे थे तथा बार -बार मा0 न्याया0 की आदेशिकाओं की अवहेलना कर रहे थे और माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट निर्गत किये गये थे। वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर टीम को रवाना किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास व सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 10/11-09-2026 की रात्री मे थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 03 शातिर वारंटियों को उनके मस्कन से हिरासत में लिया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।
*वारंटियों का विवरण:-*
1-अमित पुत्र कालूराम, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार। संबंधित वाद संख्या 1897/2022, अंतर्गत धारा 380, 457, 411, 34 भादवि।
2.फईम पुत्र अय्यूब, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार, संबंधित वाद संख्या 798/2024, अंतर्गत धारा 146, 148, 149, 323 भादवि।
3.सादिक पुत्र अय्यूब, निवासी मकान संख्या 212, विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार। संबंधित वाद संख्या 798/2024, अंतर्गत धारा 146, 148, 149, 323 भादवि।
*पुलिस टीम:-*
1-उ0नि0 मनदीप सिंह,
2-अ0उ0नि0 मोहन सिंह रावत
2-हे0का0जगदेव सिंह,
3-का0सर्वजीत ठाकुर,
