अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी श्री अनूज द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष जीआरपी काठगोदाम श्री संजय शर्मा सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक एवं थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए थाना अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया।
*निरीक्षण के दौरान देखे गए प्रमुख अभिलेख/रजिस्टर*
– अपराध रजिस्टर एवं अभियोग पंजिका।
– जीडी/रोजनामचा।
– विवेचना संबंधी अभिलेख एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा।
– मालखाना रजिस्टर एवं माल मुकदमाती संबंधी अभिलेख।
– गिरफ्तारी एवं रिहाई संबंधी अभिलेख।
– सम्मन/वारंट रजिस्टर।
– शिकायत/प्रार्थना पत्र रजिस्टर।
– लंबित विवेचना एवं लंबित प्रार्थना पत्रों का विवरण।
– बीट बुक एवं बीट संबंधी अभिलेख।
– ड्यूटी रोस्टर एवं संतरी ड्यूटी संबंधी अभिलेख।
– शस्त्र एवं कारतूस संबंधी अभिलेख।
– सरकारी संपत्ति/उपकरण संबंधी रजिस्टर।
– महिला एवं बाल अपराध संबंधी अभिलेख।
– गुमशुदगी एवं बरामदगी संबंधी अभिलेख।
*~निरीक्षण में पाई गई कमियाँ एवं दिए गए निर्देश*~
निरीक्षण के दौरान कुछ अभिलेखों में अद्यतन प्रविष्टियां किए जाने, अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की आवश्यकता पाई गई। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार करते हुए अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, लंबित प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई तथा अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा रेलवे सुरक्षा बल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक श्री अनूज द्वारा थाना परिसर की स्वच्छता, मालखाना एवं शस्त्रागार की सुव्यवस्थित व्यवस्था, सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा तथा पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के अंत में पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना स्टाफ को ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन एवं रेल यात्रियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।
