चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति अवैध तमंचा व 05 जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में पुलिस टीमों को रवाना कर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 08.09.2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 02 व्यक्तियों शशिकांत एवं मिलन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं 05 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। लक्सर पुलिस टीम की सतर्कता एवं प्रभावी चेकिंग के चलते दोनों को समय रहते दबोच लिया गया।आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 899/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*नाम पता आरोपित*

1. शशिकांत पुत्र अजबसिंह, निवासी सेठपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार

2. मिलन पुत्र मंदीप, निवासी बहादरपुर जट, थाना पथरी, हरिद्वार

 

*बरामदगी*

1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर

2. ⁠05 जिन्दा कारतूस

3. ⁠01 मोटरसाइकिल

 

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 समीम पाण्डेय

2. कानि0 अनिल वर्मा

3. कानि0 मनोज शर्मा

4. हो0गा0 महावीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!