जमानत पर छूटे भाई के हत्यारों की तलाश में था आरोपी, हत्या कर बदला लेने का था इरादा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 06.09.2026 को गश्त के दौरान चित्रकूट घाट के पास संदिग्ध नजर आ रहे और पुलिस को देख सकपका रहे एक व्यक्ति को घेरघोंटकर पकडा गया। संदिग्ध से पूछताछ करते हुए उसके कंधे पर टंगे पीठू बैग की जामा तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर से 32बोर की दो पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस मिले। संदिग्ध से पिस्टल व कारतूस रखने का कारण पूछते हुए लाईसेंस तलब किया तो वह कोई जायज जवाब नही दे पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वर्ष 2010 में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। तब से वह हत्यारे को ठिकाने लगाने लिए मौके की तलाश में था। आरोपी गैंगवार के चलते हरिद्वार में अप्रैल 2026 में आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में व्यापार कर रहा था। इस बीच उसे खबर मिली कि उसके भाई के हत्यारे इस समय जेल से बाहर हैं हरिद्वार आ रहे हैं जिसके चलते उसने यह पूरी तैयारी की थी। बरामदगी के आधार पर संदिग्ध को नियमानुसार हिरासत पुलिस लेकर कोतवाली लाया गया। मु0अ0सं0 445/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आरोपी को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।

 

*अभियोग का विवरण-*

1-मु0अ0सं0 -445/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*

1 मनोज कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम बुडीना कला थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष

 

*बरामदगी*

1-दो अदद पिस्टल 32 बोर मय दो मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस 32 बोर

 

*पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा

2. व0उनि0 गोपाल दत्त भट्ट

3. उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार

4. हे0का0 कांस्टेबल प्रदीप पंवार

5. हे0का0 गुलशन नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!