मुल्तान ज्योत महोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार, मुल्तान युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित मुल्तान ज्योत महोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में भीमगोड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अजय अरोड़ा ने आज अजर धाम पहुंचकर दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें नाश्ता कराया तथा चाय-पानी एवं जलपान की व्यवस्था की। तथा चिप्स बिस्कुट भेंट किये। इस प्रकार के सेवा एवं धार्मिक आयोजन हरिद्वार की पावन धरा पर सामाजिक एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं।उन्होंने बताया कि स्वामी अजरानंद विद्यालय हाईस्कूल एवं आश्रम में मुल्तान युवा संगठन के प्रधान कौशल गगड़ी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में कल चौकी से मुल्तान ज्योत यात्रा प्रारंभ होकर हरकी पैड़ी पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा दूध की होली खेली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे कुष्ठ आश्रम में आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सुभाष चंद्र गगड़ी, राकेश ढींगरा, कृष्ण गोपाल खन्ना, मोहित चावला एडवोकेट, श्री मनोहर चावला, महेंद्र मुखरेजा, राजू, जतिन, वैभव, गौरी, श्रीमती कमल गगड़ी, राहुल गगड़ी, तनिक्ष अरोड़ा, अजय अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!