ब्लड बैंक उद्घाटन में पहुंचे पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। ब्लड की जरूरत पड़ने पर लोगों को अब सिर्फ सरकारी ब्लड बैंक की ओर नहीं देखना पड़ेगा। यहां रानीपुर मोड़ पर नया संजीवनी ब्लड सेंटर खुल गया है।

नए ब्लड सेंटर के उद्घाटन में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ आरके सिंह शामिल हुए। इस ब्लड बैंक में सभी ब्लड ग्रुपों के लिए पर्याप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध रहेगा।

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ब्लड डोनेशन से किसी की जान बचाई जा सकती है, जो सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। इसलिए अधिक से अधिक लोग ब्लड डोनेशन में प्रतिभाग करें।

डॉ रविकांत शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में ब्लड की रिटायरमेंट ज्यादा रहती है यहां पर सिर्फ 8 ही ब्लड बैंक है यहां पर हर वर्ष कई मेले भी चलते हैं का एक्सीडेंट भी बहुत होते है।

और ब्लड बैंक कम होने के कारण लोगों को देहरादून या ऋषिकेश भागना पड़ता था अब हम सरकारी रेट पर ब्लड उपलब्ध कराएंगे उन्होंने कहा कि संजीवनी ब्लड बैंक की क्षमता साल भर की 400 यूनिट है और हम इसे 1 साल में 2500 यूनिट क्षमता में परिवर्तित कर देंगे। इस अवसर पर महंत जगजीत सिंह महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता विशाल गर्ग, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!