हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने चलाया सफाई अभियान

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से सचिव महोदय की अगवाई मैं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्र किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!