अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान जीआरपी हरिद्वार के खोया-पाया केंद्र पर एक दंपत्ति अत्यंत घबराए हुए पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ पुत्र श्री अरुण सिंह, निवासी सेक्टर-9, गाजियाबाद, भीड़भाड़ के कारण रेलवे स्टेशन परिसर से कहीं लापता हो गया है।सूचना प्राप्त होते ही जीआरपी टीम द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। लाउडस्पीकर के माध्यम से बालक के नाम एवं हुलिए का सार्वजनिक ऐलान कराया गया। साथ ही रेलवे प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल एवं आसपास के परिसरों में विशेष पुलिस टीमों को रवाना कर सघन खोजबीन शुरू की गई।
महज 30 मिनट में बालक को सकुशल किया बरामद
जीआरपी कर्मियों द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ किए गए अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप महज 30 मिनट की सघन खोजबीन के बाद बालक सिद्धार्थ को रेलवे स्टेशन परिसर के एक हिस्से से सकुशल बरामद कर लिया गया।बालक को सकुशल पाकर उसके माता-पिता के चेहरे पर खुशी लौट आई। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।बालक के परिजनों ने जीआरपी हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तत्परता एवं मानवीय संवेदना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
*पुलिस टीम*
उ0नि0 गुरप्रीत
का0 पिंकी कोहली
S.I. UT रोहित रामोला
S.I. UT मनमोहन जलाल
S.I. UT शिवम तोमर (39)
