हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में एक अत्याधुनिक डिजिटल कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने जनपद हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में एक अत्याधुनिक डिजिटल कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया। इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर साक्षरता तथा भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री अमित चंद ने कहा, “आज के समय में डिजिटल शिक्षा केवल सुविधा नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुकी है। इस कंप्यूटर लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकेंगे। ऐसे प्रयास शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं।”

सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री समित सचदेवा ने कहा, “हमारा विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी संसाधन प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचने चाहिए। यह डिजिटल कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और नवाचार की क्षमता को विकसित करेगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनाएगी।”विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेंद्र लाल ने कहा, “सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई यह आधुनिक कंप्यूटर लैब हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा मिलेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार होगी। विद्यालय परिवार इस सहयोग के लिए कंपनी का हृदय से आभार व्यक्त करता है। सीएचआरओ श्री जितेंद्र मोरा ने कहा, “तकनीकी शिक्षा आज सफलता की कुंजी है। हमें विश्वास है कि यह लैब विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा देगी और उन्हें आधुनिक युग के अनुरूप दक्ष बनाएगी।”

संचालन प्रमुख श्री संजय जैन ने कहा, “कंप्यूटर ज्ञान आज प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकता है। इस पहल से विद्यार्थियों को सीखने, समझने और तकनीक के साथ आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।”

प्लांट प्रमुख श्री अमित त्रेहान ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों तक आधुनिक तकनीक पहुँचाना सराहनीय कार्य है। यह कंप्यूटर लैब उनके भविष्य को नई उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

प्लांट प्रमुख श्री प्रवीण शर्मा ने कहा, “डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और रोजगार की संभावनाओं को सशक्त बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!