अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। *माननीय न्यायालय लक्सर* के वाद संख्या 636/22, धारा 380/411 भारतीय दण्ड संहिता (IPC) से संबंधित वारंटी ब्रजेश पुत्र मलखान निवासी ग्राम सिद्धडू, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार विगत लगभग 03 वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस मुख्यालय से संचालित *”ऑपरेशन प्रहार*” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदया *सुश्री अरुणा भारती* के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी *श्री अनुज* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लक्सर *श्री राजीव चौहान* के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी हेतु लगातार
सुरागरसी-पतारसी एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा वारंटी के मसकन पर दबिश देकर बिर्जेश पुत्र मलखान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तारशुदा वारंटी-*
बृजेश पुत्र मलखान
निवासी – ग्राम सिद्धडू, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1-अ0उ0नि0 अतुल चौहान
2- का0 01 संदीप कुमार
