ज्वालापुर आर्य नगर चौक पर “लूनो सोलर” शोरूम का भव्य शुभारंभ

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। ज्वालापुर के आर्य नगर चौक पर “लूनो सोलर” शोरूम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों तथा स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की बचत का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। लूनो सोलर शोरूम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी एवं अन्य सोलर उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे, जिससे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

शोरूम संचालक शुभम मेहंदीरता जी ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य, आधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से सहयोग एवं विश्वास बनाए रखने की अपील की। शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!