हरेला पर्व मनाया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशन में हरेला पर्व मनाया गया। हरेला पर्व के उपलक्ष में कावड पटरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय के निकट व रोशनाबाद में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाये गए जिनमे मुख्यतः बेल पत्र, नीम, बरगद, जामुन, गुलमोहर, आवला, पीपल, कचनार, अमलतास इत्यादि है। वृक्षारोपण के दौरान सचिव प्रत्यूष सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी व प्राधिकरण के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!