अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दिनांक 15.07.2026 की सांय को दौरान चैकिंग ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर स्थित हरिजन पुलिया के पास से एक महिला को दबोचकर उसके कब्जे से 17.18 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी की गयी। महिला द्वारा पूछताछ में बताया कि उसने कल रात सलेमपुर के बाहर एक व्यक्ति से स्मैक ली थी, स्मैक को मै बिट बनाकर स्मैक पीने वाले व्यक्तियो को बेचती है। पुलिस द्वारा महिला आरोपी रेनू के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अदालत में पेश किया जा रहा है।
*नाम पता आरोपी*
महिला निवासी रानीपुर हरिद्वार।
*बरामदगी-*
कुल 17.18 ग्राम स्मैक
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी
2- उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट,
3- उ0नि0 पूजा पाण्डेय,
4- कानि0महेन्द्र तोमर,
5- कानि0गम्भीर तोमर,
6- कानि0अजय कुमार,
