अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं माननीय मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27 के चयन हेतु जनपद सतरीय विकासखंड स्तरीय नाहय पंचायत स्तरीय एवं नगर क्षेत्र स्तर पर गठित समितियां की बैठक आयोजित की गई जिसमें उक्त योजना के अंतर्गत जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन हेतु कार्य योजना तैयार की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए अवगत कराया कि योजना अंतर्गत विद्यालय स्तर से प्राथमिक चयन कर 06 आयु वर्गों में 02 बालक एवं 02 बालिकाओं का चयन किया जाएगा, अतः मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति का गठन कर खिलाड़ियों का नयन करेंगे, चयन हेतु पी-सेट के निर्धारित मानक के अनुसार विद्यालय में खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है। चयन की निर्धारित पात्रता पात्रता हेतु खिलाड़ी का स्थाई निवास होना अनिवार्य है आयु सीमा हेतु जन्म प्रमाण पत्र अथवा विद्यालय द्वारा प्रदत्त अंक पत्र / बोनाफाइड सर्टिफिकेट मान्य होगा, चयनित खिलाड़ी को अपनी स्वयं की पासबुक की प्रति भी साथ में लानी होगी। न्याय पंचायत सहर पर, नगर पंचायत स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में आयोजन स्थल का चयन भी खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से अपने प्रतिनिधियों को उक्त कार्य हेतु तैनात करेंगे। जिला क्रीडा अधिकारी उक्त चयन हेतु जिला एवं विकासखण्ड खेल समन्वयक के लिए कार्यशात्य का आयोजन करेंगे तथा उन्हें चयन प्रक्रिया के मापदंडों से अवगत कराएंगे जनपद स्तर पर होने वाली सभी बयन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु वीडियो रिकॉर्डिंग जिला खेड़ा अधिकारी द्वारा कराई जाएगी सभी स्तरों आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से करेंगे जिले स्तर पर प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक एवं बालिकाओं का चयन कर किया जाएगा जनपद के कुल 300 मेधावी खिलाड़ियों को चयन उपरांत ₹1500 प्रति माह का छात्रवृत्ति दी जाएगी प्रत्येक स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्मित की जाएगी तथा नगरीय क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार संबंधित विभाग जल एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्थित करेंगे जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक द्वारा अधिकारी प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य सहयोगी कार्य हेतु आवश्यकता अनुसार पीआरडी स्वयंसेवकों एवं अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को तैनात करेंगे। जनपद में उक्त कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा को सवारने हेतु खेल कार्यालय द्वारा समय समय पर तकनीकी सहयोग एवं परामर्श निशुल्क दिया जाता रहेगा। बैठक की समाप्ति पर जिला कीड़ा अधिकारी द्वारा सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए गत वर्ष की भांति सहयोग की अपेक्षा करते हुए चयन को पारदर्शी एवं स्पष्ट बनाए रखने का अनुरोध किया इस प्रकार बैठक की समाप्ति हुई। उक्त बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रमुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रा०स०य अधिकारी व्यायाम प्रशिक्षक प्रा प्रा०रण्या, जिला खेल समन्वयक व समस्त विकासखण्ड खेल समन्वयक उपस्थित थे।
