अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 20.01.2026 को वादी श्याम शौकीन अली पुत्री नसीम अहमद नि0 ग्राम गढ थाना रानीपुर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि दिनांक 20.12.2025 को उनकी मो0सा0 को घर के बाहर से सहनेवाज उर्फ नाजी चोरी कर ले गया। अपनी मोटर साईकिल वापस मांगने पर सहनेवाज व उनके पिता ने गाली गलौच कर मारपीट की। शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 23/26 धारा 303(2),352 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 24.06.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गुलड वाले रपटे के पास सलेमपुर रोड से नामजद आरोपी सहनेवाज उर्फ नाजी को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की गयी उपरोक्त मोटर साईकिल स्पलेण्डर बरामद की। मुकदमें में सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*नाम पता आरोपी-*
सहनेवाज उर्फ नाजी पुत्र शौकत नि0 ग्राम लहबोली थाना मंगलौर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
*बरामदगी-*
मोटर साईकिल स्पलेण्डर
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी
2- अ0उ0नि0 राकेश सिंह (चौकी प्रभारी सुमननगर)
3- कानि0 हरीश राणा
4- कानि0 दीपक रावत
