अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। आज राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श कर व्यापारी नेता गौरव पाल को जिला अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल हरिद्वार घोषित किया साथ ही उनसे जल्दी ही कार्यकारिणी घोषण के लिए आग्रह भी किया
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर जल्दी ही पुनः व्यापारी आयोग की मांग को उठाया जाएगा प्रशासन और व्यापारी के बीच कभी अतिक्रमण के नाम पर कभी प्लास्टिक के नाम पर कभी अन्य मामलो में टकराव हो जाता है ऐसे में व्यापारी आयोग व्यापारी और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगे और राष्ट्रीय व्यापार मंडल वर्षों से इस मांग को उठा रहा है अब जब की प्रदेश और देश में सब की सुनने वाली सरकार है तो व्यापारी को उम्मीद जगी है की अब ये आयोग बन सकता है चौधरी ने कहा की व्यापारी हमेशा देश और देश के आर्थिक विकास की रीढ़ रहा है ऐसे में अब व्यापारी की आवाज को भी सुना जाना चाहिए
नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष गौरव पाल ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा व्यौअरियो की पहली पसंद बन गया है हर संकट के समय राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ा रहता है और संघर्ष में हमेशा अग्रणी भूमिका में होता है प्रदेश में सब से बड़ा व्यापार मंडल आज राष्ट्रीय व्यापार मंडल बन गया प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी व जिला अध्यक्ष विनीता धीमान ने जिस सोच के साथ मुझको ये जिम्मेदारी दी है मैं उसका प्रो मैहनत और लगन से निर्वहन करुगा और युवा व्यापारी को संगठन से जोड़ूगा
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विनीता धीमान ने कहा कि व्यापारी आयोग की माँग को अब तेज किया जाएगा और सरकार से इसके लिए ज़ालिद ही मिलने बात की जाएगी उसके बाद आगे की योजना बनाई जायेगे हर स्तर के व्यापारी की पीड़ा में यही कोई साथ खड़ा होता है तो वह राष्ट्रीय व्यापार मंडल है प्रदेश किसभी व्यापारियों में आज अपना अलग स्थान बनाने वाले संगठन के रूप में हमारा व्यापार मंडल खड़ा हो गया है
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ज्वालापुर पार्षद हरविंदर सिंह युवा व्यापारी नेता पुष्पेंद्र गुप्ता अरविंद कुमार संजीव कुमार विजय धीमान आदि उपस्तिथ रहे
