रोटरी व्हील, रोटरी इंटरनेशनल का वैश्विक प्रतीक है, जो सेवा, मित्रता, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का संदेश देता है : प्रदीप बत्रा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन द्वारा बोट क्लब, रुड़की में रोटरी व्हील स्थापित किया गया। यह पहल समाज सेवा, जनभागीदारी और सामुदायिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। यह परियोजना उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश के संरक्षण में संपन्न हुई। रोटरी व्हील, रोटरी इंटरनेशनल का वैश्विक प्रतीक है, जो सेवा, मित्रता, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का संदेश देता है बोट क्लब जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर इसकी स्थापना से शहर की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ-साथ नागरिकों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से ही शहर का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देती हैं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. विकास त्यागी, सचिव रोटेरियन अनुभव गुप्ता, रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह, सीए हेमंत अरोड़ा एवं डॉ. अजय भार्गव सहित क्लब के अन्य सदस्य और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने रोटरी व्हील की स्थापना को संगठन के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी समाजहित और नगर विकास से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!