अवैध शराब के कारोबार पर कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा प्रहार

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त 4 तस्करों को दबोचा। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया।

*नाम पता एवं बरामदगी*

1. सुशील जोशी भारत माता पुरम, खड़खड़ी, हरिद्वार 38 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का)

2. ⁠पीयूष बिल्केश्वर, मेला अस्पताल के सामने, हरिद्वार 22 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का)

3. ⁠विकास रेलवे लाइन के पास, ब्रह्मपुरी, हरिद्वार 29 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का)

4. ⁠महादेव रोडीबेलवाला, हरिद्वार 32 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का)

 

पकड़े गये सभी तस्करों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*पुलिस टीम*

1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर

2. ⁠गोपाल दत्त भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

3. ⁠शूरवीर सिंह, हेड कांस्टेबल

4. ⁠पवनीश कवि, कांस्टेबल

5. ⁠सौरभ नौटियाल, कांस्टेबल

6. ⁠प्रकाश खनेडा, कांस्टेबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!