रपटे पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य के साथ इस सड़क का चौड़ीकरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा : राजीव शर्मा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के पुनर्निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा चौड़ीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर पालिका क्षेत्र में भी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली तक का यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा तथा आमजन को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

राजीव शर्मा ने कहा कि रपटे पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य के साथ इस सड़क का चौड़ीकरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होग। इससे यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या में राहत मिलेगी तथा आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, दीपक नौटियाल,गौरव पुंडीर, दिनेश वर्मा, चंद्रभान सिंह, हरेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अजय मलिक, अशोक उपाध्याय, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, देवविख्यात भाटी,आदित्य मलिक, महेंद्र शर्मा, राजेश बालियान, सुधांशु राय, विजय चौधरी व गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!