कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में सीट विवाद करने वाले दो पक्षों के विरुद्ध जीआरपी रुड़की द्वारा की गई वैधानिक कार्रवाई

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी जीआरपी रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के दो पक्षों के मध्य विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही जीआरपी रुड़की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को शांत कराते हुए समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।किन्तु दोनों पक्ष अत्यधिक उत्तेजित अवस्था में थे तथा लगातार आपस में विवाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। काफी समझाने के बावजूद भी दोनों पक्ष शांत नहीं हुए, जिसके फलस्वरूप ट्रेन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अन्य यात्रियों की सुरक्षा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने हेतु दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।जीआरपी पुलिस रुड़की द्वारा समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई से स्थिति को पूर्णतः नियंत्रित किया गया तथा ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया गया।

*प्रथम पक्ष*

सत्यम शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला निवासी रीवा, मध्य प्रदेश।

अनुपम विश पुत्री दिनेश विश निवासी उपरोक्त।

*द्वितीय पक्ष*

सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी कांठ, जनपद मुरादाबाद।

विनीत पत्नी सुनील कुमार निवासी उपरोक्त।

*पुलिस टीम*

1,श्री सुशील तिवारी, चौकी प्रभारी जीआरपी रुड़की

2,का0 आशीष

3का0 अजय

4,म0का0 ममता

5,म0का0 आंचल

6,म0का0 सरयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!