अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कनखल स्थित पी.एन.बी बैंक के पास एक नए कैफे का भव्य शुभारम् बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शुभारम्भ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।
कैफे के उद्घाटन के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर कैफे का शुभारम्भ किया। कैफे संचालक सहज जी ने बताया कि यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट फास्ट फूड, बेहतरीन कॉफी एवं अन्य व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही युवाओं और परिवारों के लिए आकर्षक एवं आरामदायक वातावरण तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों ने कैफे की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बेहतर पहल बताया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को जलपान भी कराया गया।
