नई उड़ान भारत फाउंडेशन ने लगाया विशाल हेल्थ चेकअप एवं ब्लड डोनेशन कैंप

अजय वर्मा

हरिद्वार। महिलाओं द्वारा संचालित सामाजिक संस्था नई उड़ान भारत फाउंडेशन की ओर से उत्तरी हरिद्वार स्थित राधा कृष्ण धाम में निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, महिलाओं और संत समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप में देहरादून के मैक्स अस्पताल से आए अनुभवी डॉक्टरों की टीम जिसमे डॉ आनंदिता ,डॉ आशीष डॉ अदिति डेंटल वेलनेस क्लिनिक से और डॉ नमिता नेत्र धाम हॉस्पिटल सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। न्यूरो, गायनी एवं अन्य बीमारियों की जांच के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया। ईसीजी,ब्लड सुगर,कोलेस्ट्रॉल की जाच निशुल्क की गई । संस्था की अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की बेहद आवश्यकता है। नई उड़ान भारत फाउंडेशन लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था स्कूलों में बच्चों को गुड टच-बैड टच जैसी महत्वपूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करती है। खास बात यह है कि संस्था को पूरी तरह महिलाएं संचालित करती हैं, जो अपने घर से मिलने वाले पैसों को जोड़कर समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। कैंप में संस्था की महामंत्री मोनिका अरोड़ा, संयोजक मिनी पुरी,अनिता , शर्मा,विजय लक्ष्मी,गुणमय ,विभा गर्ग,गीता गोनियाल,कुणाल गोनियाल,चेतन खुराना सहित अन्य सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आयोजन को स्थानीय लोगों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!