न्यू धीरवाली भेल रोड ज्वालापुर में ब्रांडो कलेक्शन का भव्य शुभारम्भ

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। न्यू धीरवाली भेल रोड ज्वालापुर स्थित “ब्रांडो कलेक्शन” का भव्य शुभारम्भ बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शुभारम्भ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर प्रतिष्ठान संचालक शुभम अग्रवाल ने बताया कि ब्रांडो कलेक्शन में ग्राहकों के लिए आधुनिक फैशन से जुड़े आकर्षक एवं गुणवत्ता पूर्ण कपड़ों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, नवीन डिज़ाइन एवं उचित मूल्य पर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

 

शुभारम्भ समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी ने नए प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ब्रांडो कलेक्शन के खुलने से क्षेत्रवासियों को फैशन एवं रेडीमेड परिधानों के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा।

 

समारोह का समापन मिठाई वितरण एवं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!