पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड महोदया सुश्री अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व में जीआरपी पुलिस को मिली शानदार सफलता

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार के निर्देशानुसार एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना काठगोदाम के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम तथा RPF/CIB इज्जतनगर बरेली की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 15-05-2026 को रेलवे स्टेशन हल्द्वानी क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु एवं मादक पदार्थों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान राजपुरा फाटक से लगभग 150 मीटर आगे पूर्व दिशा की ओर पोल संख्या 83/17 के समीप रेलवे पटरी किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे रेलवे स्टेशन की दीवार के पास पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अंकुश कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार, निवासी राजेंद्र नगर वार्ड नंबर-2, राजपुर थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल, उम्र 35 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 38 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत दिनांक 15-05-2026 को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना जीआरपी काठगोदाम में अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 10/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मेडिकल परीक्षण उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*

अंकुश कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार

निवासी – राजेंद्र नगर वार्ड नंबर-2, राजपुर थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल

उम्र – 35 वर्ष

*बरामद माल का विवरण*

एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 38 ग्राम अवैध चरस

*👉 पुलिस टीम* :

उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी, जीआरपी थाना काठगोदाम

अपर उपनिरीक्षक सुमन, जीआरपी थाना काठगोदाम

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जीआरपी थाना काठगोदाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!