अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 15/05/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी रात्रि अधिकारी एडिशनल उ0नि0 अनिल कुमार व चेतक पुलिस कर्म0गणों के दौराने चैंकिंग/गश्त अभियुक्त शुभम पुत्र राकेश निवासी ग्राम कुसावली तहसील सरधना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को पाल मार्केट जाने वाले तिराहे से सिडकुल से 01 अदद अवैध तमंचे के साथ किया दबोचा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम ने अवगत कराया कि दिनांक 11/ 05 /2026 को उसके द्वारा डेंसो चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास भी उसके द्वारा किया गया था उक्त संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 183/ 2026 धारा 62/305(1 ) BNS बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना एडिशनल उपनिरीक्षक सुभाष रावत द्वारा की जा रही है आज दिनांक 15/05/ 2026 को दौराने चेकिंग आरोपी शुभम से एकज्ञ अवैध तमंचा बरामद किया गया है जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
शुभम पुत्र राकेश निवासी ग्राम कुसावली थाना सरधना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
*पुलिस टीम*
1. एडिशनल उप निरीक्षक अनिल कुमार
2. का0 नरेंद्र चौहान
3. का0 तनवीर अली
