अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अजय वर्मा

हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हरिद्वार द्वारा दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में संदीप चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरप्रताप सिंह चौहान, मुख्य अतिथि के रूप में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, एबीवीपी के ज़िला प्रमुख डॉ. राहुल सिंह एवं ज़िला संगठन मंत्री अमन सिंह तोमर जी उपस्थित रहे। संदीप चौधरी ने कहा कि “विद्यार्थी ही राष्ट्र का भविष्य हैं। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देता है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।” विशिष्ट अतिथि वीरप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि “आज का युवा आज का नेतृत्वकर्ता हैं। अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है, और ये सम्मान उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।” मुख्य अतिथि सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने कहा कि “शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। विद्यार्थियों को केवल अंक ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए, तभी वे समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बन पाएंगे।” ज़िला प्रमुख डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती रही है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।” ज़िला संगठन मंत्री अमन सिंह तोमर ने कहा कि “एबीवीपी का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। यह सम्मान समारोह उसी दिशा में एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!