थाना जीआरपी देहरादून पुलिस द्वारा रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग का सफल अनावरण

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। दिनांक 06.05.2026 को वादिनी श्रीमती अनामिका पत्नी स्व० धनेन्द्र कुमार निवासी भूतेश्वर मंदिर रोड, सरदार कॉलोनी, निकट रावत स्कूल, सहारनपुर (उ०प्र०) द्वारा थाना जीआरपी देहरादून पर एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में अवगत कराया गया कि अभियुक्त मौ० अहमद पुत्र मौ० यामीन निवासी ग्राम रामपुर मनिहारान, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर (उ०प्र०), उम्र 36 वर्ष द्वारा रेलवे स्टेशन देहरादून स्थित ए०सी० वेटिंग हॉल में रेलवे में प्रशिक्षण एवं नौकरी दिलाने का झांसा देकर वादिनी से विभिन्न किश्तों में लगभग 01 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त की गई। साथ ही अभियुक्त द्वारा फर्जी रेलवे आई०डी० कार्ड एवं फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर धोखाधड़ी की गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीआरपी देहरादून पर नवीन कानून के अंतर्गत धारा 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 341(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड, हरिद्वार अरुणा भारती के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड, हरिद्वार अनुज के निर्देशन में थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून उ०नि० सतीश चन्द्र घिल्डियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा अथक प्रयास, सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए दिनांक 07.05.2026 को अभियुक्त मौ० अहमद पुत्र मौ० यामीन को रेलवे स्टेशन देहरादून के प्लेटफार्म संख्या-03 के आउटर, हरिद्वार की ओर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी रेलवे आई०डी० कार्ड, मोहर एवं स्टाम्प पैड बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर धनराशि प्राप्त करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में होने वाली धोखाधड़ी एवं ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की संभावना है। जीआरपी देहरादून पुलिस की इस कार्यवाही की वादिनी, रेलवे अधिकारियों एवं आमजन द्वारा सराहना की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :

मौ० अहमद पुत्र मौ० यामीन

निवासी– ग्राम रामपुर मनिहारान, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

उम्र – 36 वर्ष

बरामद माल :

• फर्जी रेलवे आई०डी० कार्ड

• मोहर

• स्टाम्प पैड

आपराधिक इतिहास :

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों से की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :

• उ०नि० सतीश चन्द्र घिल्डियाल, थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून

• म०उ०नि० प्रीति सैनी

• अपर उ०नि० नरेन्द्र सिंह

• हे०कानि० वीरेन्द्र सिंह राणा

• म०कानि० अनिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!