अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के खिलाफ कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 02.05.2026 की रात्रि को दौरान चैकिंग सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहा से एक आरोपी इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार को मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस सहित धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली दवाईयां Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules (SPASMORE) 385mgकी बरामदगी की गयी ।
पूछताछ पर पकडे गये आरोपी इस्लाम द्वारा बताया कि यह नशे की दवाईया मेरी है, इन दवाईयो को अपने साथी निवासी न्यू शिफा मेडीकल स्टोर दौड़वसी नसीरपुर कलां थाना पथरी हरिद्वार से लाया था, पुलिस द्वारा आरोपी इस्लाम व प्रकाश में आये आरोपित के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
1- इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
*बरामदगी-*
कुल 480 Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules (SPASMORE) नशीले कैप्सूल
*पुलिस टीम-*
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर
3- कानि0 जोत सिंह,
4- कां0विजयपाल,
5- कानि0 बीरेन्द्र जोशी,
6- कानि0 गिरेन्द्र,
