भूपतवाला मुख्यागली स्थित प्रसिद्ध श्री कल्याण कमल आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। भूपतवाला मुख्यागली स्थित प्रसिद्ध श्री कल्याण कमल आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आश्रम के संचालक अनंत श्री विभूषित 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कमलानंद गिरि जी महाराज की पावन उपस्थिति में यह कथा सप्ताह चल रहा है। व्यासपीठ पर पूज्य कथावाचक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण हो रहा है जिसमें भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के अमृतमय प्रसंग सुनाया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं सत्संग

इस पावन अवसर पर आश्रम में भक्तों का सतत आवागमन जारी है। हरिद्वार के पावन वातावरण में गंगा तट के निकट स्थित इस आश्रम में भागवत कथा का आयोजन आध्यात्मिक साधकों के लिए एक अनमोल अवसर साबित हो रहा है।

महामंडलेश्वर स्वामी श्री कमलानंद गिरि जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं हरिद्वारवासियों से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करें और अपने जीवन को भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!