भूमाफिया जमालपुर गाडोवाली और राजा गार्डन में कृषि भूमि पर काट रहे हैं अवैध कॉलोनी विभागीय अधिकारी मौन

हरिद्वार। हाई कोर्ट के सख्त निर्देश कृषि भूमि पर नहीं बसेगी कालोनिया धर्मनगरी में जमीन की कीमते आसमान छू रही है भू माफियाओं ने किसानों से खेती की जमीनों को सस्ते दामों में खरीदकर उसपर कालोनियों को काट रहे हैं और मुंह मांगे दामों में बेच रहे हैं भूमाफियाओं कई कई बीघा जमीन खेती की किसानों से खरीद कर उस पर कालोनियों को काट दिया है जमालपुर गाडोवाली में 27 बीघा कृषि भूमि पर प्लॉटिंग हो रही है राजा गार्डन में मछली वाले तालाब के पास कृषि भूमि जलमग्न भूमि है भूमाफियाओं द्वारा अवैध कालोनी काटी जा रही है प्राधिकरण मौन है पूर्व में अवैध कब्जों को लेकर चर्चाओं में रहा स्थानीय भूमाफिया जिसने कई अवैध कालोनिया काट डाली ऐसी ही एक अवैध कॉलोनी जमालपुर गाड़ो वाली में कृषि भूमि पर काटने की तेयारी में है जबकि विभाग ने उस कालोनी को अवैध बताया है फिर भी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने उस कालोनी को ध्वस्त करने की हिम्मत तक नहीं की क्योंकि इस भूमाफिया ने विभाग में अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है सबसे खास बात यह है कि विभाग में इसने अच्छी साठ गांठ है नीचे से ऊपर तक सभी को खुश रखता है इसीलिए कोई इसके काम में टांग नहीं अढाता खाना पूर्ति करने के लिए अधिकारियों को साइड पर देखने को भेज दिया जाता है उसके बाद भूमाफिया बड़ी ही आसानी से कालोनी काटनी शुरू कर देता है अब देखना है कि इस भूमाफिया का कृषि भूमि पर विभागीय अधिकारी नक्शा स्वीकृत करते हैं या नहीं और जमालपुर गाडोवाली कृषि भूमि पर भूमाफिया लेड चेंज कंराने के चक्कर में स्थानीय पार्षद के चक्कर काट रहा है ऐसे ही राजा गार्डन मछली वाले तालाब के पास भू माफिया की दो बार कॉलोनी का ध्वस्तीकरण हो चुका है उसके बाद फिर भी चोरी छुपे काम चल रहा है राजा गार्डन में जो कालोनी काटी जा रही है उसमें सत्ता धारियों का भी हाथ है इसीलिए दो बार ध्वस्तीकरण होने के बाद भी तीसरी बार कालोनी काटने के चक्कर में हैं जबकि ये जलमग्न कृषि भूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!