हर व्यक्ति का सोना पहनने का सपना हुआ साकार

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। गोविंदपुरी क्षेत्र में पांडे बुक डिपो के सामने “दीवान ज्वेलर्स” नाम से एक भव्य एवं आधुनिक ज्वेलरी शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नए शोरूम के खुलने से क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। शोरूम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मात्र 1 कैरेट सोने से निर्मित आभूषण बेहद किफायती और वाजिब दामों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन आभूषणों को आधुनिक तकनीक और कुशल कारीगरों की मदद से बेहद आकर्षक, दिव्य और भव्य डिजाइनों में तैयार किया गया है, जिससे कम कीमत में भी लोगों को सोने के आभूषण पहनने का अवसर मिल सके।इस अवसर पर श्री अतुल त्यागी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और सोना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। ऐसे में उनका उद्देश्य है कि हर वर्ग के लोगों तक सोने के आभूषण सुलभ हो सकें। उन्होंने कहा कि 1 कैरेट सोने से निर्मित आभूषणों की यह पहल आम जनमानस के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जिससे वे कम कीमत में भी सुंदर और आकर्षक सोने के आभूषण पहन सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति के सोना पहनने के सपने को साकार किया जाए और बढ़ती महंगाई के बावजूद लोगों को राहत प्रदान की जाए।

श्री विशाल सिंबल ने बताया कि शोरूम के शुभारंभ के पहले ही दिन ग्राहकों की भीड़ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और परिचितों के साथ यहां आकर विभिन्न प्रकार के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां उपलब्ध सभी आभूषण उनके अपने कारखाने में ही तैयार किए जाएंगे, जिससे गुणवत्ता और डिजाइनों में विशेष ध्यान रखा जा सके। साथ ही इन आभूषणों को बहुत ही उचित और सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा ताकि हर व्यक्ति बिना किसी आर्थिक बोझ के सोने के आभूषण खरीद सके।उन्होंने आगे कहा कि हमारा यह अभियान केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सोने के आभूषण पहुंचाना है। सोना केवल एक आभूषण नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति अपनी पहचान, व्यक्तित्व और प्रतिभा को सोने के आभूषणों के माध्यम से और अधिक निखार सके और समाज में अपनी अलग पहचान बना सके।शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने मनपसंद आभूषण खरीदने के लिए पहुंचे। यहां ग्राहकों के लिए तरह-तरह की सुंदर कलाकृतियां, आकर्षक डिजाइन और मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई थीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शोरूम का वातावरण उत्सवमय और हर्षोल्लास से भरा हुआ दिखाई दिया तथा लोग नए-नए डिजाइनों के आभूषण देखकर काफी प्रसन्न नजर आए।कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर श्री नितिन त्यागी, श्री विशाल सिंबल, बाबर भाई, अनिल श्रीवास्तव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने शोरूम के सफल संचालन की कामना करते हुए कहा कि यह पहल निश्चित रूप से आम लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और आने वाले समय में हर व्यक्ति के सोना पहनने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!