भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई और गृहमंत्री अमित शाह को आशीर्वाद दिया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कुंभ मेले को लेकर बैरागी कैंप स्थित श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े में बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार द्वारा ढांचागत सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिसका लाभ अखाड़ों, संतों और श्रद्धालुओं को मिलेगा और कुंभ मेला भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। श्रीमहंत राजेंद्रदास ने कहा कि धर्म सत्ता के बिना राज सत्ता अधूरी है। संतों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की देखरेख में उत्तराखंड सरकार के चार साल शानदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने आने वाले कुंभ मेले को दिव्य और भव्य कराने की बात कही है। जिससे संत समाज में हर्ष की लहर है। महंत जसविंदर सिंह, बाबा हठयोगी और महंत रघुवीर दास दास ने कहा कि धामी सरकार के चार साल उपलब्ध्यिों से भरे हैं। केंद्र सरकार की देखरेख में उत्तराखंड सरकार जिस प्रकार भव्य और दिव्य कुंभ कराने के लिए सुविधाओं का विकास कर रही है। उसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान महंत माधव दास, महंत गोविंददास, महंत सूर्यांश मुनि, महंत लंकापति दास, महंत अमित दास, संत बलवीर सिंह सहित कई संत महंत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!