अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित 10 नंबर ठोकर पर होली के पतित पावन अवसर पर एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत सुखदेव गिरि महाराज ने कहा होली का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व है गिले शिकवे दूर करने का पावन पर्व है और उन्होंने कहा जो भक्त गुरु की शरणागत हो जाते हैं वह भवसागर पार हो जाते हैं सभी संत महापुरुषों ने इस अवसर पर होली की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर महंत मोहन सिंह महाराज महंत दुर्गादास महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत तीरथ सिंह महाराज महंत महानंद महाराज महंत कमलेश्वरानंद महाराज स्वामी रविंदर दास महाराज महंत प्रेमदास महाराज महंत प्रेमानंद महाराज नागा बाबा गजेंद्र गिरी महाराज महंत जमुना दास महाराज स्वामी जमुना गिरी महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल रमेशा नंद महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज कोतवाल रामदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष इस पावन भंडारे में उपस्थित थे।
