पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा किया गया जीआरपी काठगोदाम थाने व चौकियों का स्थलीय निरीक्षण

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार अरुणा भारती महोदय* द्वारा *जीआरपी थाना काठगोदाम , चौकी जीआरपी लालकुआं एवं चौकी जीआरपी काशीपुर* का स्थलीय निरीक्षण कर,चल रहे निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्ण कार्य किए जाने के संबंध में उचित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तत्पश्चात महोदया द्वारा *दिवंगत अ0उ0नि0 स्व0 श्री सईद अहमद* के परिजनों से भी मुलाकात कर लंबित विभागीय देयकों के संबंध में जानकारी ली गई व हरसंभव विभागीय सहायता हेतु आश्वासन दिया गया तत्पश्चात *माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली में रेलवे भूमि अतिक्रमण* में संभावित फैसले के दृष्टिगत शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में ड्यूटीरत *पुलिस बल , आईआरबी बल एवं रेलवे सुरक्षा बल* को ड्यूटी के संबंध में तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!