अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। श्री संतोष पुरी आश्रम समाधि एवं गौशाला हरिपुर में परम पूज्य गुरुदेव बाबा संतोष पुरी जी महाराज तथा माता नर्मदा पुरी जी महाराज की पुण्य पावन तिथि के अवसर पर एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए महंत गंगापुरी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की एक विशाल गंगा थे उन्होंने संपूर्ण जगत में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रचार करते हुए संपूर्ण विश्व को सत्य का मार्ग दिखाया और ज्ञान की गंगा बहाई हमारे सतगुरु देव भगवान ने देश ही नहीं विदेश में भी भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार किया तथा देश की संस्कृति को विदेश तक पहुंचा इस अवसर पर एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुषो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर महंत आचार्य प्रमोद शास्त्री जी नागा बाबा गजेंद्र गिरी महाराज कोतवाल कमलमुनि महाराज उपस्थित थे।
