विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा द्वारा सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के अनुक्रम में बसोली व सोमेश्वर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

अल्मोड़ा। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की गयी एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए।निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के क्रम में आठ मेडिकल स्टोरो से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।कुछ मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी बॉक्स नियमानुसार नहीं बनाए गए थे, कैश मेमो मैंटेन नहीं किए जा रहे थे, सी.सी टीवी रिकॉर्डिंग नहीं दिखाई गई, एक्सपायरी दवाईया मिली जो की जन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव व साफ सफाई बनाए रखने आदि निर्देश दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!