अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। ओम शनि टैक्सी मैक्सी कैब वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया अपनी मांगों का सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन संगठन के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कश्यप के मार्गदर्शन में संगठन के सभी पदाधिकारी ने तथा ड्राइवर ने मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एकत्रित होकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के प्रधान श्री धर्मेंद्र कश्यपने कहा बाहरी लोग आकर ड्राइवर को उगाही के लिए परेशान तथा आतंकित करते हैं हाथापाई मारपीट करते हैं जान से मारने की धमकी देते हैं तथा यूनियन पर अनाधिकृत अधिकार जमाना चाहते हैं बाहरी लोगों को ला कर स्थानीय लोगों का कुछ स्थानीय कथा कथित लोग रोजगार छीन रहे हैं आये दिन मारपीट तथा हाथापाई करते हैं ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की तथा अपनी मांगों का ज्ञापन जो की सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित था
दिया तथा चेतावनी दी कि अगर अराजक तत्वों को ना रोका गया व उनके विरुद्ध कार्यवाही न की गई तो संगठन पुनः आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा इस अवसर पर हिमांशु राजपूत देव ठाकुर संदीप राहुल शर्मा अमित आसिफ धर्मपाल राहुल सोनू सिंह मोहम्मद आमिर राजेंद्र मौसा महावीर शकीरा नौशाद रवि कुमार असलम सहित भारी संख्या में ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में एकत्रित हुए तथा नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा।
