सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में शिविर का समापन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का समापन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य श्री हटयोगी जी महाराज एवं डॉक्टर प्रतीक अग्रवाल जी श्री विश्वास जी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ में स्वागत गीत स्वयंसेवियों बहनों के द्वारा किया गया कैंप कमांडर स्वयंसेवी बहन हेमंती पंत द्वारा 7 दिन तक की गई गतिविधियों का का उल्लेख किया गया। श्याम तेरी बहनों के द्वारा एक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। पूज्य श्री हठ योगी जी महाराज के द्वारा सभी NSS के स्वयंसेवियों को जीवन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्रीमान अजय सिंह जी द्वारा सभी स्वयंसेवियों को मार्गदर्शित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान अमरीश कुमार जी द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया आज के कार्यक्रम में 61 एनएसएस वॉलिंटियर्स एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान हिमांशु जी एवं अन्य आचार्य श्री रमाकांत ध्यानी जी श्री राकेश भट्ट जी श्रीमान अवधेश बिष्ट जी कुमारी आयुषी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमं ती स्वयंसेवी बहन के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!