पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। हर की पैड़ी स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में मोहनपुरी वालों ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक संतो तथा भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर बोलते हुए मंदिर के महंत बलराम दास ने बताया कि यह हजारों साल पुराना सिद्ध मंदिर है जिसमें वह पिंडी स्थापित है जब हनुमान जी सूर्य को निकालने के लिए चले थे तो वापसी में इसी स्थान पर गिरे थे यह वही पिंडी है यहां 80 फुट पुराना प्राचीन सिद्ध सिद्ध कुआं है जिसमें 70 फीट पर पानी है हम सात पीढिया से यहां सेवा कर रहे हैं महंत बलराम दास जी महाराज ने कहा यह स्थान सदा से ही भक्तों की इच्छा पूर्ति का स्थान रहा है यहां सदा भक्तों का दर्शन हेतु

ताता लगा रहता है जो भी भक्त यहां आते हैं अपनी मन्नत पूरी होने परभगवान बजरंगबली के गुण गाते हुए हंसते गाते अपने गंतव्य की ओर जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!