अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। डॉ० एसपी सिंह जी द्वारा सभी डॉक्यूमेंट का निरीक्षण किया गया डॉक्टर एसपी सिंह जी ने सभी स्वयंसेवियों को विशेष शिविर में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया एवं उन्होंने स्वयंसेवियों से NSS से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका सभी स्वयंसेवियों ने सही उत्तर दिया जिसके लिए डॉक्टर एसपी सिंह जी ने सभी स्वयंसेवियों की सराहना की। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों के द्वारा नशा उन्मूलन कार्यक्रम पर एक रैली का आयोजन किया गया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज के लोगों को नशा मुक्त समाज रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी अमरीश कुमार जी ने जिला समन्वयक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान हिमांशु जी उपस्थित रहे एवं आचार्य दीपक जी संजीव भट्ट जी एवं श्रीमती रिंकी की उपस्थिति रही।
