अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। संदेश नगर कनखल मे भक्तजनों के बीच ज्ञान की अनंत वर्षा करते हुए परम पूज्य अनंत विभूषित श्री श्री आचार्य ललितानन्द जी महाराज ने कहा मां कामाख्या सभी सुखों की दात्री हैं उनकी भक्ति कभी मिथ्या नहीं जाती जो निस्वार्थ भाव से मां कामाख्या की आराधना करता है उसके जीवन में धन-धान्य की और सुख शांति की वर्षा होती है मां कामाख्या सभी सुखों की दात्रि हैं हम कांगड़ी गाजी वाला आर्य नगर में 51 शक्ति पीठ मंदिर की स्थापना करने जा रहे हैं जहां माता के अनेकों स्वरूपों के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे और उनके कल्याण का मार्ग प्रदर्शित होगा इस पावन कार्य में आपकी सहभागिता होना आवश्यक है।
